{"_id":"5cf5817abdec22072f0a130b","slug":"155959333410-dehradun-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर साहब, मेरे वार्ड का बुरा हाल है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर साहब, मेरे वार्ड का बुरा हाल है...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मेरे वार्ड का बुरा हाल है। सफाई नहीं हो रही है। सप्ताह में केवल दो से तीन दिन ही कूड़ा उठ रहा है। वार्ड के लोग रोज शिकायत लेकर आ रहे हैं। अधिकारियों को भी समस्या बताई, पर समाधान नहीं हो रहा है। आप ही बताइए मैं क्या करूं, लोगों को क्या जवाब दूं...।
सोमवार को हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में कई पार्षदों ने कुछ इसी अंदाज में मेयर सुनील उनियाल गामा के सामने अपनी बात रखी। मेयर ने पार्षदों को आश्वासन दिया और अधिकारियों को जल्द समस्या दूर करने के निर्देश दिए।
बता दें, नगर निगम का सीमा विस्तार होने के बाद वार्डों की संख्या 60 से बढ़कर 100 हो चुकी है। नए कर्मचारियों की भर्ती न होने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। सफाई व्यवस्था के बाबत वार्डों से लगातार आने वाली शिकायतों को कई पार्षदों ने बोर्ड बैठक में मेयर से साझी कीं। पार्षदों का कहना था कि वार्डों में रोजाना सफाई नहीं हो रही है। नगर निगम के अधिकारी उनकी बातों का संज्ञान नहीं ले रहे हैं। इस पर मेयर गामा ने अधिकारियों को जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जल्द ही सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने के संकेत दिए।
विज्ञापन
क्या बोले पार्षद
मेरे वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था ठीक नहीं है। रोजाना वाहन नहीं आ रहे हैं। लोग हमसे पूछते हैं। कई बार शिकायत दर्ज करा चुकी हूं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
-नंदनी शर्मा, पार्षद किशन नगर
---
हमारे वार्ड से कूड़ा नहीं उठ रहा है। इसके चलते दुर्गंध से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में कूड़ा उठान की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
-विमला गौड़, पार्षद खुड़बुड़ा
---
सफाई व्यवस्था बड़ी समस्या है। वार्ड में सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। कई गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे बीमारियां पैदा होने की संभावना बढ़ गई है।
-राकेश पंडित, पार्षद शाह नगर
---
मेरे वार्ड में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। रोजाना कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। लोगों को परेशानी हो रही है। अगर यही हाल रहा तो स्थिति खराब हो सकती है।
-सुशीला रावत, पार्षद डिफेंस कॉलोनी
---
बीते महीने मेरे वार्ड में केवल आठ-दस बार ही सफाई कर्मचारी पहुंचे। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा है। क्षेत्र के लोग हमसे जवाब मांगते हैं, हम उन्हें क्या जवाब दें।
-मीरा कठैत, पार्षद सीमाद्वार
---
हमारे वार्ड से कूड़ा नहीं उठ रहा है। सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। सफाई कर्मचारी अन्य क्षेत्र का कूड़ा हमारे वार्ड में डंप कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत है।
-मो. इलियास अंसारी, पार्षद भगत सिंह कॉलोनी