फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आधे शहर में ठप रही पेयजल आपूर्ति, लोग हुए परेशान

आधे शहर में ठप रही पेयजल आपूर्ति, लोग हुए परेशान

Tue, 04 Jun 2019 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
आधे शहर में ठप रही पेयजल आपूर्ति, लोग हुए परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

ओवरहेड टैंक को बिजली आपूर्ति करने वाले ट्रांसफार्मर में रविवार देर रात तकनीकी खराबी आने से सोमवार सुबह आधे शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित रही। सुबह पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि नगर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करने के लिए जल संस्थान की ओर से सात ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं, लेकिन किसी भी टैंक पर जेनरेटर की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित होने या कोई तकनीकी खराबी आने से पेयजल आपूर्ति भी ठप हो जाती है। रविवार देर रात मुख्य बाजार सहित अस्पताल रोड, सिनेमा गली, 28 फिटा रोड पर पानी की आपूर्ति करने वाले ओवरहेड टैंक के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से आधे शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। सुबह पानी नहीं आने से लोगों पानी के लिए हैंडपंपों और अन्य संसाधनों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, यात्रा सीजन होने के चलते होटल संचालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, जल संस्थान के एसडीओ एपी सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आई खराबी ठीक होने के बाद पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई। क्षेत्र में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तीन वर्ष पूर्व किराये पर उपलब्ध करवाए गए थे जनरेटर
तीन वर्ष पूर्व कांग्रेस शासनकाल में ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रत्येक ओवरहेड टैंकों पर किराये पर जेनरेटर की व्यवस्था की गई थी। इसका किराया विधायक निधि से दिया जाता था, लेकिन पिछले तीन वर्षों से जल संस्थान के ओवरहेड टैंकों पर जेनरेटर की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते लोगों को अक्सर पेयजल किल्लत से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed