{"_id":"5cf2dd4fbdec22077a429439","slug":"155942028519-vikas-nagar-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालसी, चकराता में धधके जंगल, गांव को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालसी, चकराता में धधके जंगल, गांव को खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
पछवादून में इन दिनों जंगल आग से धधक रहे हैं। हाल ही में कालसी और चकराता वन प्रभाग के जंगलों में लगी आग के बाद शनिवार को एक बार फिर कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज के जंगल आग से धधकने लगे। आग के तिमली गांव के नजदीक पहुंचने से ग्रामीणों को भी जान माल का खतरा बना है। वन विभाग कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। कालसी और चकराता वन प्रभाग में आग से अब तक 14 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हो चुका है।
कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज की कक्ष संख्या चार में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की ओर से आग लगने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज गर्मी और हवा के चलते धधकी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तिमली के ग्राम प्रधान नसीम और जब्बार के मुताबिक आग गांव के नजदीक पहुंच गई है। इससे ग्रामीणों को जान माल का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासी शहीद, राशिद, वाहिद, शराफत, बलवंत सिंह, मदन सिंह, सतीश कुमार आदि का आरोप है कि वन विभाग के पास आग बुझाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। विभागीय कर्मी केवल हरी झाड़ियों के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास करते हैं। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी पूजा रावल का कहना है कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
----
आम के बाग तक पहुंची आग
साहिया। कालसी तहसील के अंतर्गत जड़वाला, सेवना, अलसी के जंगलों में लगी आग पिछले दो दिनों से धधक रही है। आग पर काबू नहीं पाये जाने से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के जंगलों में लगी आग ग्रामीणों के आम के बाग तक पहुंच गई है। आग से अलसी के छानधार खेड़ा निवासी सिंगा राम और आनंद सिंह बिष्ट के आम के बाग को भारी नुकसान हुआ है। उधर, भूमि संरक्षण वन प्रभाग के डीएफओ एसपी उनियाल और चकराता वन प्रभाग के डीएफओ दीपचंद आर्य ने बताया कि आग पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा हैं।
----
कूड़े में लगी आग, बड़ा हादसा टला
विकासनगर। शनिवार दोपहर को डाकपत्थर में ग्राम समाज की खाली जमीन पर पड़े कूड़े में अचानक आग लग गई। आग जल विद्युत निगम के गोदाम तक पहुंच गई थी, हालांकि समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। लीडिंग फायर मैन गिरीश चंद्र ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।