{"_id":"5cf18adebdec22078a1fd74b","slug":"155933364412-dehradun-news146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुब्रतो कप में दिल्ली की बेटियों ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुब्रतो कप में दिल्ली की बेटियों ने जीता खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुब्रतो कप में दिल्ली की बेटियों ने जीता खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। केंद्रीय विद्यालय संगठन की बालिका वर्ग की सुब्रतो कप प्रतियोगिता के फाइनल में मेजबान देहरादून को शिकस्त देकर दिल्ली की टीम ने खिताब जीत लिया। मुंबई संभाग की टीम तीसरे और तिनसुकिया संभाग की टीम चौथे स्थान पर रही।
शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय भारतीय सैन्य अकादमी में अंडर-17 वर्ग के फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने देहरादून की टीम को टाई ब्रेकर में पांच-चार से शिकस्त दी। दिल्ली के लिए आकृति वैश्य, अंजलि दहिया, चीनलालनी, अर्पण कुमार और सेलिना कलुंडिया ने एक-एक गोल किया। देहरादून की वेदंतिका, श्रेष्टि बिष्ट, अमीषा रावत और इशिका ने जवाबी गोल दागे। सानिया सिंह और आरती कुमारी के गोल की मदद से मुंबई ने तिनसुकिया को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी मनीष मैठाणी, विनोद कुमार पांडेय, नीता खुराना, अलका गुप्ता, एचएस कुशवाहा, संतोष मौर्य, रतीश, मिकी खुल्बे, ज्योति पांडेय आदि मौजूद रहे।