फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिजली की तारों से हादसे का अंदेशा

बिजली की तारों से हादसे का अंदेशा

Wed, 29 May 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
बिजली की तारों से हादसे का अंदेशा
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की लापरवाही पछवादून क्षेत्र में कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। क्षेत्र के दूरस्थ रजौली गांव में पेड़ों को छूकर गुजर रही तारों से लोगों को खतरा बना हुआ है। कई बार लोग तारों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके ऊर्जा निगम इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
रजौली गांव में संपर्क मार्ग किनारे आम के पेड़ों और ग्रामीणों के पशुओं के चारे के पेड़ों को छूकर गुजर रही तारें परेशानी का सबब बनी हुईं हैं। ग्रामीण पशुओं के लिए चारा पत्ती नहीं काट पा रहे हैं। जबकि, आम के पेड़ों से तारों के गुजरने से ग्रामीणों के सामने आम पकने के बाद उन्हें निकालने का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीण श्याम सिंह, रामदयाल, अजय कुमार, संजीव कुमार, रमेश आजाद ने बताया कि बरसात में पेड़ों पर करंट फैलने का खतरा भी बना हुआ है। साथ ही आंधी आने पर तारों से उठने वाली चिंगारी आम के बगीचों में आग लगने का कारण भी बन सकती हैं।
विज्ञापन

कई बार पेड़ों की छांव में राहगीर बैठ जाते हैं। ऐसे में उनके भी करंट की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। बताया कि ऊर्जा निगम से कई बार पेड़ों से गुजर रही तारों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की जा चुकी है। उधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि तारों को स्थानांतरित करने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। तारों को प्राथमिकता के आधार पर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed