फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रतिबंध के बावजूद बैराज के पास उठाई जा रही खनन सामग्री

प्रतिबंध के बावजूद बैराज के पास उठाई जा रही खनन सामग्री

Wed, 29 May 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद बैराज के पास उठाई जा रही खनन सामग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

उत्तराखंड जल विद्युत निगम की ओर से डाकपत्थर बैराज की डाउन स्ट्रीम में नदी किनारे पुश्ता निर्माण कराया जा रहा है। पुश्ता निर्माण के लिए संबंधित ठेकदार बैराज के पास से नियम विरुद्ध जेसीबी लगाकर रेत, बजरी और पत्थर उठा रहा हैं, जिसका कोई राजस्व भी नहीं दिया जा रहा है।
साथ ही नदी में बैराज के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में जेसीबी चलने से बैराज को भी खतरा पैदा हो गया है। बावजूद इसके यूजेवीएनएल अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बैराज के डाउन स्ट्रीम में यूजेवीएनएल की ओर से कराए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों के तहत सरकार को राजस्व का चूना लगाने के साथ ही नियमों की अनदेखी भी की जा रही है। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार हर रोज सरकार को राजस्व का चूना लगा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील इस जगह पर धड़ल्ले से दिन भर जेसीबी चलाई जा रही है। पुश्ता निर्माण के लिए अवैध तौर पर नदी से खनन सामग्री उठाई जा रही है। ऊर्जा निगम अधिकारियों के साथ ही वन विभाग और राजस्व प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

जबकि, नियमों के अनुसार बैराज से 500 मीटर की दूरी पर खनन किया जाना प्रतिबंधित है। साथ ही नदी में जेसीबी का उपयोग करना भी प्रतिबंधित है। बावजूद इसके कोई भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उधर, यूजेवीएनएल के अधिशासी अभियंता सिविल महेश अधिकारी ने बताया कि पुश्ता निर्माण क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed