{"_id":"5ced9586bdec2207801a742a","slug":"155907423015-dehradun-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव में जीत की खुशी में निकाली आभार रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव में जीत की खुशी में निकाली आभार रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
लोक सभी चुनाव में जीत की खुशी में मसूरी विधायक गणेश जोशी तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल के नेतृत्व में मंगलवार को मसूरी क्षेत्र में आभार रैली निकाली गई।
विधायक गणेश जोशी ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्रवाद एवं वंशवाद के बीच था। जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताया है। उसे पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की दिशा और दशा दोनों बदलेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले भी भाजपा के मजबूत नेतृत्व में आस्था दिखाई है। इस बार पूरे देश ने एक सुर में मोदी जी के साथ खड़े होकर यह स्पष्ट संकेत दे दिया है। रैली में मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मदन मोहन शर्मा, राकेश रावत, मीरा सुयाल, मीरा सकलानी, पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना आदि मौजूद रहे।