फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किसानों ने की अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग

किसानों ने की अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग

Tue, 28 May 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने की अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

आसन नदी में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर जस्सोवाला के किसानों ने तहसील में प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि जस्सोवाला सहित पछवादून के अन्य क्षेत्रों में रोक के बावजूद प्रशासन की मिलीभगत से खुले आम अवैध खनन हो रहा है।
किसानों ने कहा कि अनियंत्रित और अनियोजित खनन से नदी ने अपना प्राकृतिक बहाव बदल दिया है। इससे बरसात में हर साल किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन बाढ़ की चपेट में जाती है। किसानों की नदी से लगती हुई जमीन हर साल बहने के कारण अब उनके भूमिहीन होने का खतरा पैदा हो गया है। खनन माफिया नदी के रुख को बदलने का काम कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि नदी में खनन माफिया रात दिन जेसीबी चला रहे हैं। आसन नदी सिंचाई और पेयजल की दृष्टि से पूरे पछवादून की जीवनदायिनी नदी मानी जाती है। ऐसे में नदी में नियम विरुद्ध किए जा खनन से परगने में सिंचाई के साथ ही पेयजल संकट पैदा होने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी किसानों ने शीघ्र ही अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही 10 दिन में पुख्ता कार्रवाई नहीं होने पर तहसील परिसर में आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में गुलफाम जान, अकरम सलमानी, अहसान राय, राजपाल, रामकरण, निशांत, चमनलाल, सुंदर आदि शामिल रहे। उधर, तहसीलदार प्रकाश शाह ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed