{"_id":"5cec3d5bbdec220781489ada","slug":"155898612417-dehradun-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। परिवहन निगम की कार्यशालाओं में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों (अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल) की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी गई है। श्रम विभाग की अधिसूचना के तहत प्रदेश के करीब 550 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन की ओर से जारी आदेश में अर्द्धकुशल दैनिक वेतनभोगी की न्यूनतम मजदूरी 8646 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। कार्यशाला में जॉब वर्क पर कार्यरत कार्मिकों की भी इतनी ही मजदूरी बढ़ाई गई है। पहले यह 5555 रुपये थी। इसी तरह अकुशल वेतनभोगी कार्मिकों को अब 8300 रुपये प्रतिमाह न्यूनतम मजदूरी मिलेगी। इसके अलावा कार्यशाला में जॉब वर्क पर कार्यरत कुशल कार्मिक को 8992 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। जबकि मौजूदा समय में उन्हें 6035 रुपये भुगतान हो रहा है। महाप्रबंधक ने बताया कि पुनरीक्षित न्यूनतम मजदूरी श्रम अनुभाग की अधिसूचना के तहत बढ़ाई गई है। इससे करीब 550 कर्मचारियों को लाभ होगा। कार्मिकों बढ़ी हुई दरों के हिसाब भुगतान एक अप्रैल 2019 से किया जाएगा।
---
यूनियन ने जताई खुशी
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की मजदूरी में की गई बढ़ोतरी पर खुशी जताई है। परिषद के विपिन बिजल्वाण ने बताया कि संगठन की ओर से बीते 22 मार्च को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आर राजेश कुमार को ज्ञापन दिया गया था। जिसमें मजदूरी दरों को पुनरीक्षित करने की मांग की गई थी, जो पूरी हो गई है।
विज्ञापन
---
न्यूनतम मजदूरी में हुई बढ़ोतरी
कर्मचारियों की श्रेणी मौजूदा मजदूरी पुनरीक्षित मजदूरी
अर्द्धकुशल 5555 8646
अकुशल 5075 8300
कुशल 6035 8992