फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गौरेया के संरक्षण के लिए नौनिहालों को किया प्रेरित

गौरेया के संरक्षण के लिए नौनिहालों को किया प्रेरित

Sat, 25 May 2019 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
गौरेया के संरक्षण के लिए नौनिहालों को किया प्रेरित
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

डांडा जीवनगढ़ स्थित विकास निकेतन स्कूल के नौनिहालों को शुक्रवार को गौरेया संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय की सह प्रबंधक मोहिनी नौटियाल ने गौरेया का महत्व बताते हुए शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को उसके संरक्षण के लिए उचित उपाय करने को जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि शहरीकरण, गांवों का बदलता स्वरूप, कृषि में रासायनिक खादों और जहरीले कीटनाशकों का प्रयोग गौरेया के अस्तित्व पर संकट का कारण बन गया है। बावजूद इसके प्रकृति ने हर जीव को विपरीत परिस्थितियों में जिंदा रहने की काबिलियत दी है। उन्होंने बताया कि गौरेया के संरक्षण के लिए घरों में सुरक्षित स्थानों पर लकड़ी, मिट्टी के घोंसले बनाकर लटकाए जा सकते हैं। इसके अलावा पानी और अनाज के साथ पके हुए अन्न का बिखराव कर गौरेया को दोबारा अपने घर-आंगन में बुला सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य शैलेश सागर ने कहा कि गौरेया की चहक गुम करने के लिए भी हम ही जिम्मेदार हैं। लिहाजा उसके अस्तित्व को बचाना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। छात्रों ने गौरेया के लिए घोंसले बनाकर अपने घरों में रखने के साथ ही आसपास के लोगों को भी इसके संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान सोनू महार, प्रियंका चौहान, शीतल शर्मा, मंजू, पूजा, पारुल पाल, कांता, प्रेरणा, निशि, प्रियंका कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed