{"_id":"5ce84f6abdec2207382fb08e","slug":"155872860410-vikas-nagar-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व समाज के पथ प्रदर्शक थे बाबा साहेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व समाज के पथ प्रदर्शक थे बाबा साहेब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
सामाजिक समरसता मंच की ओर से शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने आंबेडकर को सर्व समाज का पथ प्रदर्शक बताते हुए कांग्रेस पर साजिश के तहत उनके कद को कम करने का आरोप लगाया।
प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने जीवन भर अनुसूचित जाति और दबे कुचले लोगों को समाज में सम्मान दिलाने के लिए कार्य किया। उनका लक्ष्य समाज से छुआछूत मिटाकर समरसता पूर्ण समाज की स्थापना करना था। विद्यालय के आचार्य कमलेश ने कहा कि बाबा साहेब की ही मेहनत के चलते हिंदुस्तान में हर जाति, धर्म, संप्रदाय का नागरिक अपने अधिकारों की आवाज बुलंद कर सकता है। बताया कि अनुसूचित जाति के गरीब परिवार में जन्म लेने के बाद भी डॉ. आंबेडकर ने अपनी काबिलियत के बूते देश के संविधान निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान अवधेश, तपेंद्र, अखिलेश, मोहित रोहिला, दिवाकर, ललित मोहन, सर्विन, पंकज, मुकेश, कुसुम, अंजू आदि मौजूद रहे।