फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अहम

लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अहम

Sat, 25 May 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अहम
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

समाज के विकास और उत्थान में पत्रकारिता की अहम भूमिका है। समाज निष्पक्ष पत्रकारिता से बहुत अपेक्षा रखता है। पत्रकारिता से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को समाज के हितों और नवनिर्माण के लिए काम करना चाहिए। ये बातें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से एक होटल में आयोजित नारद जयंती समारोह में संघ के सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने कहीं।
समारोह में आयोजित पत्रकार एवं समाज संगोष्ठी को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए संजय ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। कहा कि मीडिया को आलोचना का पूरा अधिकार है, लेकिन रचनात्मक कार्यों को प्राथमिकता से प्रकाशित किया जाना चाहिए। संविधान और समाज ने सबको अधिकार प्रदान किया है, लेकिन अधिकार तभी तक सुरक्षित रहेगा जब तक हम अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में पत्रकारों की अहम भूमिका रही है, देश के विकास और नव निर्माण में भी पत्रकार अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। आरएसएस के बाल प्रमुख संदीप महावर ने कहा कि जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, तब अंग्रेजी हुकूमत के पांव उखाड़ने के लिए देश के अलग-अलग क्षेत्रों में जनता को जागरूक करने और अंग्रेजी हुकूमत की असलियत लोगों तक पहुंचाने के लिये कई पत्र-पत्रिकाओं और अखबारों ने अपने उत्तरदायित्वों का बखूबी निर्वहन किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. डीएस संतोषी, डॉ. रोहित तोमर, नगर संघ चालक रामपाल रोहिला, विक्रम बिष्ट, पुष्पराज अरोड़ा, नितेश अरोड़ा, पवन, रामेश्वर डोभाल, अजय, विकास नागर, सतीश जैन, धन सिंह सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed