{"_id":"5ce5a3f5bdec22072925680f","slug":"15585536411-dehradun-news10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून-हावड़ा एक्सप्रेस में शुरू हो पेंट्री कार की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून-हावड़ा एक्सप्रेस में शुरू हो पेंट्री कार की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून-हावड़ा एक्सप्रेस में शुरू हो पेंट्री कार की सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून-हावड़ा एक्सप्रेस में पेंट्री कार की सुविधा को लेकर दून निवासी एसपी शर्मा ने प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने अवगत कराया है कि 1925 में शुरू हुई इस ट्रेन के 1557 किलोमीटर के सफर में पेंट्री कार की सुविधा न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस ट्रेन में पेंट्री कार की सुविधा शुरू करने की मांग की।
एसपी शर्मा ने कहा कि हावड़ा-दून (13009) और दून-हावड़ा एक्सप्रेस (13010) करीब 90 साल से चल रही है, लेकिन उसमें पेंट्री कार की सुविधा नहीं है। जिसके चलते यात्री बाहर का खाना खाते हैं, कई बार दूषित भोजन के चलते वह बीमार पड़ जाते हैं। इसी तरह बोतल भी में दूषित पानी मिलता है। 35 घंटे के सफर में यात्रियों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में रेलवे को इस ट्रेन में पेंट्री कार की सुविधा शुरू करनी चाहिए। जिससे यात्रियों को परेशानी न हो। शर्मा ने बताया कि इसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। इसके अलावा उन्होंने रेलवे के लोक सूचना अधिकारी से भी इस बाबत जानकारी मांगी है।