फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सहसपुर में गहराया पेयजल संकट

सहसपुर में गहराया पेयजल संकट

Mon, 13 May 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
सहसपुर में गहराया पेयजल संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

सेलाकुई। सहसपुर गांव में इन दिनों पेयजल संकट गहराया हुआ है। कारण यहां 40 साल पुरानी पेयजल लाइन बढ़ी हुई आबादी के लिए पानी की आपूर्ति करने में सक्षम नहीं हो रही है। खासकर ब्लॉक मुख्यालय सहित टीचर कॉलोनी, फकीरों की बस्ती में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
इन दोनों ही बस्तियों में हैंडपंप भी नहीं हैं। साथ ही शंकरपुर, रेड़ापुर, छरबा में भी पेयजल संकट छाया हुआ है। सहसपुर पंचायत में वर्ष 1995 में ग्राम पंचायत की ओर से जल संस्थान को तीन बीघा जमीन दी गई थी। इसमें ओवरहैड टेंक बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ था, लेकिन अभी तक इस जमीन पर ट्यूबवेल का निर्माण नहीं किया गया है। यहां राज्य गठन के बाद से ही बसागत बढ़ी है, लेकिन जल संस्थान की ओर से नई पेयजल लाइन नहीं बिछाई गई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान सुंदर थापा, टीचर कॉलोनी निवासी तरुण बिष्ट, अंजना, दिलशाद, रामदीन, सावित्री देवी, फकीरों की बस्ती निवासी जमालुद्दीन, सैयद अली, इकराम, सबीना ने बताया कि इन दिनों बस्ती में एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा है, जिसके चलते सिंचाई की गूल के पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार बस्ती में नई पेयजल लाइन बिछाने की मांग की गई, लेकिन अधिकारी उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। दूसरी ओर शंकरपुर बस्ती में सिंचाई ट्यूबवेल में तकनीकी खराबी आने के कारण पिछले पांच दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल संस्थान के अवर अभियंता संजय कुमार ने बताया कि पेयजल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में टैंकर से आपूर्ति बहाल करने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed