{"_id":"5ccca2debdec22074c261a74","slug":"15569149735-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने एसडीओ का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने एसडीओ का किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
पछवादून में बिजली की अघोषित कटौती पर शुक्रवार को जीवनगढ़ के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचकर एसडीओ का घेराव किया।
ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि अघोषित कटौती से पूरा गांव बेहाल है। जबकि, कैनाल रोड में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी है। बताया कि 35 परिवारों की आवासीय बस्ती में सिंगल फेस की लाइन है, जिससे बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। लो वोल्टेज के चलते गर्मी में ग्रामीण पंखे और कूलर का उपयोग भी नहीं कर पा रहे हैं। कई बार ऊर्जा निगम अधिकारियों से बस्ती में डबल फेस की लाइन बिछाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
वहीं क्षेत्र में आए दिन घंटो विद्युत कटौती की जा रही है। ग्रामीणों ने एसडीओ का घेराव कर बस्ती में डबल फेस की लाइन बिछाने के साथ ही अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। घेराव करने वालो में बबीता राठौर, मुकेश शर्मा, कालीचरण, सोनू, विनोद, प्रमोद, रेशमा, नीलम, सीमा, रजनी, सविता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
----
क्षेत्र में कई स्थानों पर तार शिफ्टिंग का काम चल रहा है, जिस वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित की जा रही है। काम पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। -एसके गुप्ता, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम