{"_id":"5ccb4ab7bdec22078b291823","slug":"155682687018-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिरंजीपुर के बाशिंदों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिरंजीपुर के बाशिंदों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
जल संस्थान की ओर से पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं होने पर बृहस्पतिवार को चिरंजीपुर की बद्री कॉलोनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं होने पर जल संस्थान कार्यालय में बेमियादी धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत चिरंजीपुर की बद्री कॉलोनी में लंबे समय से पेयजल किल्लत बनी हुई है। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने बताया कि बद्री कॉलोनी में हर बार गर्मी के मौसम में पेयजल संकट हो जाता है। बताया कि खासकर बस्ती में रहने वाले छात्रों को पानी के अभाव में समय पर विद्यालय जाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है। कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में हैंडपंप भी नहीं होने से एक किलोमीटर दूर कैनाल रोड पर बने हैंडपंप से पानी लाने के लिए जाना पड़ता है। साथ ही सिंचाई गूल से भी कई बार आपूर्ति करनी पड़ती है। जल संस्थान कर्मचारियों से कई बार पेयजल व्यवस्था में सुधार लाने की गुहार लगाई गई। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शन में संतकुमार, राजेंद्र प्रसाद जैन, सोनी देवी, सुुरेंद्र कुमार, लालमन आदि शामिल रहे।