फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो साल में सड़क से मलबा नहीं हटा पाया लोनिवि

दो साल में सड़क से मलबा नहीं हटा पाया लोनिवि

Fri, 03 May 2019 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
दो साल में सड़क से मलबा नहीं हटा पाया लोनिवि
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

साहिया। दो साल पहले बरसात में लालपुल-बिरमऊ मोटर मार्ग पर आए मलबे को लोक निर्माण विभाग अभी तक नहीं हटा सका है। इसका खामियाजा इस मार्ग से जुड़े ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों को करीब 40 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी नाप कर साहिया पहुंचना पड़ रहा है।

साहिया मंडी से लालपुल-बिरमऊ मोटर मार्ग का निर्माण वर्ष 2016 में किया गया था। इस मार्ग से रानी गांव, बंतोऊ, बिनोऊ, बिरमोऊ, रिखाड़ के सैकड़ों ग्रामीण आवाजाही करते हैं। वर्ष 2017 की बरसात में करीब 10 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के पांच सौ मीटर के हिस्से पर मलबा आ गया था। इसके बाद से अबतक मलबा ज्यों का त्यों पड़ा है। स्थानीय बाशिंदे राजेंद्र सिंह तोमर, मुकेश तोमर, हुकम सिंह, परम सिंह, सूरत सिंह, संतन ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते दो साल से मार्ग पर यातायात बंद है। ग्रामीणों को साहिया तक पहुंचने के लिए पुरोड़ी मागटी होते हुए 40 किमी की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ रही है। इसके अलावा साहिया मंडी तक नगदी और पारंपरिक फसलें पहुंचाने के लिए अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ रहा है। मार्ग पर पड़े मलबे को हटाने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई गई। इसके साथ ही प्रत्येक तहसील दिवस पर फरियाद की गई। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोनिवि चकराता के अधिशासी अभियंता बीडी भट्ट ने बताया कि ग्रामीणों के आपसी विवाद के चलते मार्ग से मलबा नहीं हटाया जा सका था। अब विवाद सुलझ गया है। शीघ्र ही मलबा हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed