फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पछवादून में खनन माफिया ने तोड़ा बैरियर

पछवादून में खनन माफिया ने तोड़ा बैरियर

Fri, 03 May 2019 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
पछवादून में खनन माफिया ने तोड़ा बैरियर
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

पछवादून में खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे स्थानीय प्रशासन के निर्देश को ठेंगा दिखा रहे हैं। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र के आदेश पर डाकपत्थर बैराज स्थित शक्तिनहर के जिस पुल पर बुधवार को बैरियर लगाया था। वही बैरियर बुधवार रात ही खनन माफिया ने उखाड़ फेंके।
शक्तिनहर जर्जरहाल पुल से हर रोज रेत, बजरी से भरे 200 से 250 डंपर और ट्रैक्टर-ट्रालियों के गुजरने से पुल को खतरा था। इसे देखते हुए एसडीएम विकासनगर कौस्तुभ ने 15 अप्रैल को जल विद्युत निगम अफसरों को भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के लिए पुल पर बैरियर लगाने के निर्देश दिए थे। निर्देश में कहा गया था कि पुल के दोनों ओर निर्धारित ऊंचाई पर लोहे की पट्टियां लगाकर बैरियर बनाया जाए। साथ ही वहां विभागीय कर्मचारियों की तैनाती की जाए। यदि कोई व्यक्ति बैरियर को किसी तरह का नुकसान पहुंचाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम के निर्देश पर निगम अफसरों ने बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में पुल के पास बैरियर लगाया था, लेकिन खनन माफिया रात में ही बैरियर तोड़ दिए।
विज्ञापन

---
जल विद्युत निगम के अफसरों ने बताया कि बैरियर को तोड़ दिया गया है। निगम के अफसरों को निर्देशित किया गया है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए। वहीं बैरियर को ठीक कराकर सुरक्षा कर्मचारी की भी तैनाती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम, विकासनगर
---
बैरियर चोरी नहीं हुआ है। उसे केवल क्षतिग्रस्त किया गया है। इस पर एनसीआर दर्ज की गई है। निगम की ओर से यह बैरियर लगाया गया था। बैरियर लगाने के साथ ही उन्हें सुरक्षाकर्मी की तैनाती करनी चाहिए थी।

-भूषण काला, चौकी प्रभारी, डाकपत्थर
---
डीएम से की मामले की शिकायत
जनसंघर्ष मोर्चा के मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ने जिलाधिकारी देहरादून से मामले में कार्रवाई की मांग की है। डीएम को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि पुल पर बैरियर लगाने के पांच से सात घंटे के भीतर ही खनन माफिया ने तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पुल से भारी वाहनों की आवाजाही नहीं रुकी तो पुल के क्षतिग्रस्त होने से सरकार को विद्युत उत्पादन के रूप में करोड़ों का नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed