फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पंकज शर्मा बीईओ और आरपी अग्रवाल प्रधानाचार्य ऑफ द मंथ

पंकज शर्मा बीईओ और आरपी अग्रवाल प्रधानाचार्य ऑफ द मंथ

Fri, 03 May 2019 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
पंकज शर्मा बीईओ और आरपी अग्रवाल प्रधानाचार्य ऑफ द मंथ
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

सहसपुर प्रखंड के खंड शिक्षाधिकारी पंकज शर्मा को बीईओ ऑफ द मंथ और विकासनगर प्रखंड के दूरस्थ राजकीय हाई स्कूल मदर्सू के प्रधानाचार्य आरपी अग्रवाल को प्रधानाचार्य ऑफ द मंथ के पुरस्कार के लिए चुना गया है। दोनों ही अधिकारियों को इसी सप्ताह जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय में पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

शिक्षा विभाग की ओर से इसी वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों के लिए मासिक पुरस्कार की योजना शुरू की गई है। योजना के तहत दो माह पूर्व विकासनगर ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह को बीईओ ऑफ द मंथ के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इस माह सहसपुर के खंड शिक्षाधिकारी और हाईस्कूल मदर्सू के प्रधानाचार्य को जिला स्तर पर मिलने वाले इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रधानाचार्य आरपी अग्रवाल ने स्वयं के प्रयासों से सामाजिक सहभागिता के तहत विद्यालय में स्मार्ट क्लास शुरू कराने के साथ ही फर्नीचर, प्रयोगशाला उपकरण और पुस्तकालय की सुविधा मुहैया कराई है। सहसपुर के बीईओ पंकज शर्मा ने प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर जागरुकता अभियान का नेतृत्व किया। इसके चलते अप्रैल माह में मनाए गए प्रवेशोत्सव के दौरान ब्लॉक में सबसे अधिक नामांकन हुए हैं। दोनों ही अधिकारियों का पुरस्कार के लिए चयनित होने पर शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed