{"_id":"5cbe25fbbdec22145412238c","slug":"155596550418-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज बॉल फेंककर मनाया पृथ्वी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज बॉल फेंककर मनाया पृथ्वी दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी को हरा-भरा बनाने के लिए नगर पालिका, नेस्ले इंडिया, रिसिटी इंडिया, कीन संस्थान और हिलदारी ने बीज बॉल फेंककर पृथ्वी दिवस मनाया। अभियान में स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने खाली और पेड़ पौधों की कमी वाले स्थानों पर मिट्टी और गोबर की गेंदों में बीज भरकर फेंके।
हिलदारी जन आंदोलन के प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद शुक्ला ने बताया कि सोमवार सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नगर के गांधी चौक, जॉर्ज एवरेस्ट, बार्लोगंज, दलाई हिल, कैमल बैकरोड, चार दुकान, बाराकैंची और जबरखेत आदि क्षेत्रों में करीब 1500 बीज बॉल फेंके गए। बीज बॉल के अंदर कई प्रजातियों के बीज समेत भीमल, कचनार, बांस, देवदार, रायसून दाल, पहाड़ी उड़द आदि के बीज भरकर फेंके गए, जो जमीन पर गिरकर स्वत: ही उग सकते हैं। बताया कि इस अनूठी पहल में मसूरी ट्रेडर्स, पुलिस, विभिन्न स्कूलों के छात्रों सहित कई विभागों ने भी प्रतिभाग किया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के कहा कि जिन स्थानों पर लोग पहुंच नहीं सकते उन स्थानों पर इस तरह से बीज बॉल फेंक कर पौधे लगाने का यह बढ़िया तरीका है। डीएफओ कहकशा नसीम ने कहा कि यह प्रयोग मसूरी को ग्रीन हिल डेस्टिनेशन बनाने में कारगर साबित होगा।