{"_id":"5cbe25f5bdec2213e6490ee3","slug":"155596549711-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने लिया धरती को बचाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने लिया धरती को बचाने का संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
पछवादून के शिक्षण संस्थानों में पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने धरती को बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
राजकीय जूनियर हाईस्कूल लक्खनवाला में पछवादून विकास मंच की ओर से पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए कला प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में शीबा प्रथम, ईशा द्वितीय, अंशुल वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने छात्रों को बताया कि मनुष्य ने अपने स्वार्थ के लिए प्राकृतिक संसाधनों का अनियंत्रित दोहन किया है। जंगलों की ओर मानव के रुख करने से जंगली जानवर आवासीय बस्तियों में आ रहे हैं, जिससे वन्य जीव और मानव का संघर्ष बढ़ गया है। विकास की चाह में मानव के कदम विनाश की ओर बढ़ रहे हैं। कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन पर लगाम नहीं लगने से भविष्य में इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे और धरती पर जीवन का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा। इस दौरान चौ. सुनील तोमर, संजीव कुमार, मुकेश शर्मा, नवीन कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
मदरसा जामिया इस्लामिया जूहा स्कूल डाक्टरगंज में पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के तहत मंतशा पहले, महक दूसरे और दीपा तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान प्रधानाध्यापक मो. इस्लाम, सुरेंद्र शर्मा, तरन्नुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----
इन विद्यालयों के छात्रों ने भी ली शपथ
राप्रावि ढकरानी कॉलोनी, हाईस्कूल मदर्सू, प्रावि डोभरी, प्रावि प्रतीतपुर, प्रावि विकासनगर, सविमंइंका बाबूगढ़ में पृथ्वी दिवस पर शिक्षकों और छात्रों ने पर्यावरण को संतुलित रखने की शपथ ली। इस दौरान स्वतंत्र शर्मा, आरपी अग्रवाल, अर्चना रानी, सुशीला बिंजोला, बनीता राणा, दीपा रानी, उदयराज सिंह चौहान, विकास नागर आदि मौजूद रहे।
----
एनसीसी कैडेट ने चलाया स्वच्छता अभियान
पृथ्वी दिवस पर वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर की एनसीसी यूनिट के कैडेट ने एनसीसी उद्यान और ड्रिल मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया। कै. प्रभात द्विवेदी ने कैडेटों को पृथ्वी दिवस की महत्ता और इतिहास की जानकारी मुहैया कराई। इस दौरान सुमित कुमार, दिनेश, अमरपाल, चेतन चौहान, ईशा, दीपिका भट्ट आदि मौजूद रहे।