फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बार एसोसिएशन के 11 पदों पर 17 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

बार एसोसिएशन के 11 पदों पर 17 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Tue, 23 Apr 2019 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के 11 पदों पर 17 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

पछवादून बार एसोसिएशन के 26 अप्रैल को संपन्न होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। एसोसिएशन में कुल 251 मतदाता पंजीकृत हैं। बार एसोसिएशन के 11 पदों पर 17 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
अध्यक्ष और सह सचिव पद पर तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जबकि, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। साथ ही कोषाध्यक्ष, पुस्तकालयाध्यक्ष, लेखा निरीक्षक, सदस्य 10 वर्ष, सदस्य सात वर्ष, सदस्य पांच वर्ष और सदस्य तीन वर्ष के लिए एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अनिल कांडपाल और विवेक गुप्ता ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया दस बजे से तीन बजे तक संपन्न हुई। मंगलवार को नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि, 26 अप्रैल को चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। बताया कि अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष संदीप बर्त्वाल सहित पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता और शूरवीर सिंह चौहान ने पर्चा दाखिल किया है। सचिव पद के लिए निवर्तमान सचिव अमित चौहान और नितिन वर्मा ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद के लिए शराफत अली, रफाकत खान ने और सह सचिव पद के लिए अकरम खां, अजब तोमर, मयंक सेमवाल ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि कोषाध्यक्ष पद पर गोपाल कंडवाल, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर सुमनलता, लेखा निरीक्षक विपिन कुमार, सदस्य 10 वर्ष राजेश चौरसिया, सदस्य सात वर्ष पर सुमींद्र सिंह सैनी, सदस्य पांच वर्ष के लिए अनुज गौतम और सदस्य तीन वर्ष पद के लिए अंकित चौरसिया ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed