{"_id":"5cbe25ebbdec22146d70947b","slug":"15559654882-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का वैश्विक स्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार होना जरूरी : मुन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का वैश्विक स्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार होना जरूरी : मुन्ना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को छात्रसंघ समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे विधायक मुन्ना सिंह चौहान छात्रों को सफलता के गुर बताए।
विधायक ने कहा कि सिर्फ शिक्षा से ही जीवन में मुकाम हासिल नहीं किया जा सकता, शिक्षा के साथ ही वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए भी तैयार होना जरूरी है। कहा कि वैश्विक ग्राम की अवधारणा के तहत रोजगार के अवसर राष्ट्र की सीमाओं से बाहर भी फैल चुके हैं। भारत के युवाओं ने आईटी के क्षेत्र में पूरे विश्व में परचम लहराया है। कहा कि शिक्षण संस्थानों में छात्रों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए। साथ ही छात्रों को कक्षा और किताबों की दुनिया से बाहर शिक्षणेत्तर गतिविधियों में भी प्रतिभाग करना होगा, जिससे युवाओं का समावेशी विकास हो सके।
उन्होंने छात्रों को दुनिया में घटित होने वाली प्रत्येक राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक घटनाओं से परिचित रहने की सलाह देते हुए कहा कि आज विश्व के किसी भी कोने में घटने वाली घटना का प्रभाव पूरी वैश्विक राजनैतिक और आर्थिक व्यवस्थाओं पर पड़ता है। लिहाजा प्रत्येक युवा को वैश्विक स्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार होना जरूरी है।
विज्ञापन
समारोह में छात्र-छात्राओं ने जौनसारी, गढ़वाली, हिमाचली, नेपाली लोकगीतों और लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, छात्रसंघ की कार्यकारी अध्यक्ष प्रियता खत्री, मोहित जैन आदि मौजूद रहे।