फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भट्टा गांव में छत से कूदते दिखे अभिनेता टाइगर श्रॉफ

भट्टा गांव में छत से कूदते दिखे अभिनेता टाइगर श्रॉफ

Wed, 17 Apr 2019 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
भट्टा गांव में छत से कूदते दिखे अभिनेता टाइगर श्रॉफ
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी। भट्ठा गांव में शूट की गई बॉलीवुड फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 का ट्रेलर जारी होने के बाद क्षेत्र में लोगों में काफी उत्साह है। फिल्म के ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ को भट्ठा गांव में छत से कूदते दिखाया गया है। फिल्म का यह दृश्य देखने के बाद ग्रामीणों में खुशी और 10 मई को फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म में किरदार निभाने वाले स्थानीय कलाकारों की उत्सुकता भी बढ़ गई है।

बता दें, बीते वर्ष 2018 अप्रैल में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ, अभिनेत्री अनन्या पांडे व तारा सुतारिया की धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 की शूटिंग देहरादून मसूरी हाईवे पर स्थित भट्ठा गांव में हुई थी। फिल्म के कुछ सीन मसूरी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल जार्ज एवरेस्ट, अपर माल रोड, चार दुकान, लालटिब्बा समेत कई क्षेत्रों में फिल्माए गए थे। हाल ही रिलीज फिल्म के तीन मिनट के ट्रेलर में भट्ठा गांव में फिल्माया गया एक्शन सीन दिखाया गया है। इसमें टाइगर श्रॉफ गांव के एक भवन की छत से नीचे कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा दूसरे सीन में पर्यटक स्थल जार्ज एवरेस्ट की छत पर अभिनेत्री के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है। स्थानीय निवासी आशीष रावत, गौरव रावत ने कहा कि उनके गांव में फिल्म की शूटिंग के सीन में बॉलीवुड अभिनेता व अभिनेत्रियों का किरदार बहुत अच्छा लगा। फिल्म में टाइगर श्रॉफ का एक्शन सीन, अनन्या पांडे की दिलकश अदा और तारा सुतारिया की मासूमियत हर किसी का दिल जीत लेगी। स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 फिल्म अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या की दूसरी और तारा सुतारिया की पहली फिल्म है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म के निर्माता करण जौहर व निर्देशक पुनीत मल्होत्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed