फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जर्जर मार्ग पर सफर करना हुआ मुश्किल

जर्जर मार्ग पर सफर करना हुआ मुश्किल

Sat, 13 Apr 2019 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
जर्जर मार्ग पर सफर करना हुआ मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

शक्ति नहर किनारे बने मार्ग से डॉक्टरगंज बस्ती जाने वाला संपर्क मार्ग बीते तीन साल से जर्जर हाल में है। इसके चलते इस मार्ग पर सफर करना लोगों के लिए मुश्किलों भरा साबित हो रहा है। कई बार जानलेवा हादसे भी हो चुके हैं। मार्ग के सुधारीकरण के लिए कई बार संबंधित विभाग से गुहार लगाई जा चुकी है। बावजूद इसके सुधारीकरण कार्य नहीं कराया जा रहा है।

शक्ति नहर पर बने पुल नंबर एक पार से डॉक्टरगंज बस्ती को जाने वाला मार्ग सरकारी उपेक्षा का शिकार है। मार्ग की जर्जर हालत का खामियाजा स्थानीय बाशिंदे भुगत रहे हैं। पूरे मार्ग की पेंटिंग उखड़ी हुई है। पेंटिंग उखड़ने से मार्ग पर बजरी बिखरने के कारण अक्सर दुपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल होते हैं। इसी मार्ग पर स्थित मदरसे के छात्र-छात्राएं भी हादसे का शिकार होते हैं। इसके अलावा जगह जगह हुए गड्ढे भी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। ढालदार मार्ग होने के कारण बरसात का पानी मार्ग पर आने से कीचड़ हो जाता है। स्थानीय बाशिंदे आलिम खान, मकसूद, अबरार, इब्राहिम, मोहिना खातून, कौसर बेगम ने बताया कि यह कीचड़ घरों में घुस जाता है। कई बार मार्ग के सुधारीकरण के लिए तहसील दिवस पर भी गुहार लगाई जा चुकी है। बावजूद इसके मार्ग की दशा सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उधर, बीडीओ बीएस झिंक्वाण ने बताया कि मनरेगा के तहत मार्ग के सुधारीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed