फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हिंदू समाज के लिए प्रतिपदा का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण है पंत

हिंदू समाज के लिए प्रतिपदा का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण है पंत

Mon, 08 Apr 2019 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
हिंदू समाज के लिए प्रतिपदा का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण है   पंत
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मसूरी इकाई ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा दिवस को उत्सव के रूप में मनाया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन कर नगरवासियों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

स्वयंसेवकों ने वंदे मातरम के जयघोष के साथ मलिंगार चौक से पिक्चर पैलेस, माल रोड होते हुए गांधी चौक तक पथ संचलन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने समाज सेवा के लिए आगे आने की बात कही और राष्ट्र को जागरूक करने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर आरएसएस के प्रांतीय गतिविधि प्रमुख राजेंद्र पंत ने कहा कि भारतवर्ष व हिंदू समाज के लिए चैत्र शुक्ल प्रतिपदा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन भगवान राम और धर्मराज युधिष्ठिर का राज्यभिषेक हुआ था। आज ही के दिन विक्रमी संवत की शुरुआत हुई थी। आर्यसमाज की स्थापना भी आज ही के दिन हुई थी। इसी दिन संघ के संस्थापक डॉ. बलिराम हेडगेवार का जन्म भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed