{"_id":"5ca9096fbdec22142836349b","slug":"15545819499-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश होने से गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश होने से गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
साहिया। पछवादून में शनिवार दोपहर मौसम ने करवट बदली और हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इससे तेज गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। बारिश से तापमान में दो डिग्री की कमी आई। चकराता और लोखंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश से अधिकम 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तेज गर्मी से पछवादून में न सिर्फ मैदानी क्षेत्र बल्कि पहाड़ भी तप रहे थे। दो दिन पहले क्षेत्र में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लेकिन शनिवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश से लोगों ने कुछ राहत महसूस की गई। चकराता निवासी टीकाराम शाह, लोखंडी निवासी शेर सिंह चौहान व धूम सिंह चौहान के मुताबिक बीते दिनों क्षेत्र में तेज गर्मी हो रही थी। जबकि, शनिवार को हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद विकासनगर और आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।