{"_id":"5ca26d09bdec22140a175dd8","slug":"15541486971-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकपत्थर बैराज के पास दूसरे दिन भी जारी रहा खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकपत्थर बैराज के पास दूसरे दिन भी जारी रहा खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
डाकपत्थर बैराज से पांच सौ मीटर की दूरी पर यमुना नदी में अवैध खनन सोमवार को भी जारी रहा। भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित शक्तिनहर पुल से पूरे दिन रेत-बजरी से भरे वाहन गुजरते रहे। इसके बावजूद जिला भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग को वहां कुछ नजर नहीं आया।
डाकपत्थर बैराज के पास खनन माफिया दिनदहाड़े अवैध खनन करते रहे। हिमाचल और उत्तराखंड दोनों ही ओर के खनन माफिया नदी का सीना चीरते रहे। लेकिन संबंधित विभाग को क्षेत्र में कोई खनन नजर नहीं आया। जिला भूतत्व एवं खनिकर्म अधिकारी डॉ. दीपक हटवाल के मुताबिक डाकपत्थर बैराज के आसपास किसी को खनन की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को स्टाफ को मौके पर भेजा था, लेकिन स्टाफ को वहां कुछ नजर नहीं आया। कर्मचारियों ने बताया कि बैराज के आसपास उत्तराखंड की ओर से किसी तरह का खनन नहीं हो रहा है। हालांकि, हिमाचल की ओर से लोग खनन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक बार फिर टीम को मौके पर भेजा जाएगा।
----
अवैध खनन से जुड़े इस मामले में मैं खुद मौके पर जाकर इसकी पड़ताल करुंगा। यदि खनन मिला तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम, विकासनगर