{"_id":"5c9fd0dcbdec22143a67f1af","slug":"155397764516-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे स्थान पर रहे आर्यन को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे स्थान पर रहे आर्यन को किया सम्मानित
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में जूनियर हाईस्कूल रुद्रपुर के छात्र आर्यन नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शनिवार को विद्यालय लौटने पर शिक्षकों ने विजेता छात्र को सम्मानित किया।
संकुल प्रभारी संजय प्रजापति ने बताया कि 27 मार्च से देव संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में शुरू हुई तीन दिवसीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। कहा कि ओलंपियाड में छात्र का बेहतर प्रदर्शन अन्य छात्रों को प्रेरणा देने के साथ ही समाज को भी सरकारी शिक्षा के प्रति आकर्षित करेगा। प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों को शिक्षा के साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए पर्याप्त समय देने की सलाह दी। इस दौरान सुधा मधवाल, महिपाल सिंह राठौर, कमला पांडेय, विजय बंसल, दिनेश नेगी, अनीता देवी, लज्जा देवी, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन