फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खमरोली में गहराया पेयजल संकट

खमरोली में गहराया पेयजल संकट

Sun, 31 Mar 2019 01:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
खमरोली में गहराया पेयजल संकट
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन

पछवादून में गर्मी शुरू होते ही पेयजल संकट गहरा गया है। कालसी ब्लॉक के खमरोली गांव में पिछले 10 दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पीने के पानी के लिए लगभग 50 किमी दूर जाखी सीजलाखड पेयजल स्रोत से 90 के दशक में पेयजल लाइन बिछाई गई थी। वर्षों पूर्व बिछाई गई लाइन अब जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसकी मरम्मत नहीं होने से पिछले 10 दिनों से गांव में पेयजल समस्या बनी हुई है। नलों में पानी नहीं आने से ग्रामीणों को दूरदराज से पानी लाना पड़ रहा है। जौनसार बावर एकता मंच के उपाध्यक्ष राकेश तोमर, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, अमर सिंह, करम सिंह, मोहर सिंह, जयपाल सिंह, रमन लाल आदि ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


जीवनगढ़ में हाईवे पर बह रहा पानी
यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर लाइन जीवनगढ़ के पास चार से पांच स्थानों पर पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। स्थानीय बृजमोहन ने कहा कि लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी हाईवे पर बह रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट के साथ ही गंदे पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षेत्र में रोड कटिंग का काम किया जा रहा है। इससे जाड़ी के पास लाइन क्षतिग्रस्त है। लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि इस काम में करीब एक सप्ताह और लगेगा। इसके बाद लाइन को ठीक कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
- जयपाल, एसडीओ जल संस्थान कालसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed