{"_id":"5c9e7d74bdec22141a4a1e38","slug":"155389075819-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सम्मानित होने से छात्रों में बढ़ता है आत्मविश्वास’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सम्मानित होने से छात्रों में बढ़ता है आत्मविश्वास’
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
द्रोणा पब्लिक स्कूल लक्ष्मीपुर चौक बरोटीवाला में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि छात्र-छात्राओं को विद्यालय के मंच पर सम्मानित करने से उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है, जो उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय में छात्रों को किताबी ज्ञान देने के साथ ही शिक्षणेत्तर गतिविधियों के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बचपन से ही छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया जाना जरूरी है। सम्मान व प्रोत्साहन का माध्यमिक स्तर तक के छात्र-छात्राओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जिससे छात्र अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित होते हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में होने वाले सांस्कृतिक समारोहों व विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठकों के दौरान भी नौनिहालों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कहा कि किशोरावस्था की कोमल भावनाएं प्रोत्साहन पाकर ही सुदृढ़ विचारों का रूप लेतीं हैं।
विज्ञापन
ये हुए सम्मानित
समारोह में प्री प्राइमरी वर्ग में भूमिका, प्राइमरी वर्ग में सृष्टि रावत, सीनियर वर्ग में अभिलाषा को शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। वहीं, शौर्य, खुशी, आकांक्षा रावत, अदिति कुमारी, आदित्य डोगरा, सृष्टि राणा, एंजल, राघव, तपस्या, अतुल सिंह, दक्ष, प्राची राठौर, प्रीति कुमारी, श्वेता डोगरा, अंशिका, अभिलाषा आदि को भी सम्मानित किया गया।