{"_id":"5c9e7c67bdec221401278003","slug":"15538904891-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों ने मतदान के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों ने मतदान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज होरावाला के एनएसएस स्वयंसेवकों ने कोठड़ा संतूर गांव में मतदाता जागरुकता रैली निकाली। साथ ही लोगों से संकल्पपत्र भी भरवाए।
रैली में स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी ललित चतुर्वेदी ने कहा कि आजादी के बाद की सबसे बड़ी उपलब्धि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था है। चुनाव प्रक्रिया की इस व्यवस्था को सबसे बड़ा पर्व माना गया है। लिहाजा, लोकतंत्र के पर्व में प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन को काम से आराम का दिन नहीं समझना चाहिए। कहा कि मतदान करना ही देश के प्रति सच्ची निष्ठा होती है। मतदान करने से ही देश के विकास के लिए सही सोच रखने वाली सरकार का गठन किया जाता है।
स्वयंसेवकों ने लोगों को मतदान करने के साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की सलाह दी। रैली में पायल, प्रिया, आंचल, मेघा, सपना, खुशबू, प्रगति, साबिया, पूजा, राहुल, अभिषेक, आशीष, सिद्धार्थ, शेखर, विनीत, अक्षय आदि शामिल रहे।