फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पथरीले मैदान पर होगा मखमल का अहसास

पथरीले मैदान पर होगा मखमल का अहसास

Fri, 29 Mar 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
पथरीले मैदान पर होगा मखमल का अहसास
पथरीले मैदान पर होगा मखमल का अहसास
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। फुटबाल के खिलाड़ियों को अब पुराने और पथरीले मैदान पर फुटबाल खेलते समय चोटिल नहीं होना पड़ेगा। नगर के प्रसिद्ध कॉलेज सेंट जॉर्ज कॉलेज में उत्तराखंड का पहला हरा सिंथेटिक टर्फ फुटबाल मैदान निर्मित किया गया है। जिससे कॉलेज के छात्रों समेत बाहरी फुटबाल खिलाड़ियों को खेलते वक्त काफी सहूलियत होगी।
बृहस्पतिवार को सेंट जॉर्ज कॉलेज में निर्मित हरे सिंथेटिक टर्फ का उद्घाटन हुआ। कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर टॉमी वर्गीज ने इस मैदान में पहला फुटबाल खेल आयोजित करने को हरी झंडी दी। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि टर्फ का उपयोग एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल और बास्केटबॉल के लिए किया जाएगा। टर्फ इंस्टालेशन हेड सिद्धांत ने कहा कि टर्फ की खराब होने की अवधि सात साल है। स्कूल के खेल विभाग के प्रमुख आनंद थापा ने कहा कि यह सुविधा न केवल छात्रों के लिए बल्कि क्षेत्र के आसपास के खेल व्यक्तियों के लिए भी फायदेमंद होगी। वहीं मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष सूरत सिंह रावत खरकाई यह खेल क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड इंडोर हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष रूप चंद ने कहा कि मसूरी खेल गतिविधियों के लिए अनुकूल है, लेकिन यहां बहुउद्देश्यीय स्टेडियम का अभाव है। ऐसे में सेंट जॉर्ज कॉलेज में नई सुविधा राहत के रूप में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed