फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऊर्जाकर्मियों ने प्रबंधन पर लगाया शोषण का आरोप

ऊर्जाकर्मियों ने प्रबंधन पर लगाया शोषण का आरोप

Thu, 07 Mar 2019 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जाकर्मियों ने प्रबंधन पर लगाया शोषण का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन के बैनर तले ऊर्जाकर्मियों के आधा दर्जन संगठनों ने ऊर्जा निगम प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बुधवार को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर डाकपत्थर ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन उनका आर्थिक शोषण कर रहा है। मार्च का प्रथम सप्ताह समाप्त होने के बावजूद उनका फरवरी माह का वेतन नहीं दिया गया है। जबकि, कुछ कर्मचारियों को वेतन आहरित किया जा चुका है। कहा कि निगम प्रबंधन दोहरी नीति अपनाते हुए कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहा है। उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कुछ दिन पूर्व संगठन से जुड़े कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे थे। इसके बाद निगम प्रबंधन ने उनका वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया। कुछ दिन पूर्व ही अभियंता संघ ने भी कार्य बहिष्कार कर देहरादून में धरना प्रदर्शन किया था। लेकिन, प्रबंधन ने उनका वेतन नहीं रोका। ऊर्जा के तीनों निगमों में एचआर और अन्य विभागों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी वेतन आहरित किया जा रहा है। कुछ कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगाकर निगम प्रबंधन उनका आर्थिक शोषण कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम प्रबंधन के घोटालों को उजागर करने पर भी कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जाता है। प्रबंधन कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के बजाय उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। कई बार प्रबंधन से कार्यप्रणाली में सुधार लाने की गुजारिश की गई, लेकिन निगम प्रबंधन का कर्मियों के प्रति रवैये में कोई अंतर नहीं आ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र ही कर्मचारियों के फरवरी माह का वेतन आहरित नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार करने वालों में मो. रियाज, अंकित शर्मा, मेहताब, चंद्रशेखर पुरोहित, अबरार अहमद, धीरेंद्र पंत, गोपाल बिहारी, संजीव कुमार, विमल कुमार, विशाल गुप्ता, मनोज कांडपाल, मुकुल द्विवेदी, पूजा कुमारी, सुचित्रा, चित्रा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed