{"_id":"5c802d6ebdec2213e272df5b","slug":"15519042051657-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारा इंडस्ट्री में 57 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारा इंडस्ट्री में 57 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों की स्मृति में और घायलों की मदद के लिए बुधवार को सारा इंडस्ट्री में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया किया। शिविर में 57 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले जवानों के लिए जरूरत पड़ने पर वह अपने खून का एक-एक कतरा दे देंगे।
अमर उजाला फाउंडेशन और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारंभ सारा इंडस्ट्री के चेयरमैन वीके धवन ने किया। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कहा कि रक्तदान महादान है, कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर किसी दूसरे के जीवन की रक्षा कर सकेता है। रक्त की कमी से बहुत से मरीजों की मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना एक पुण्य का कार्य है। शिविर में लोगों को बताया गया कि रक्तदान से शरीर में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होती है।
संस्था लॉज शिवालिक डॉ. दुर्गा प्रसाद नंबर 62 के महासचिव सुधीर जैन ने रक्तदान के फायदे बताते हुए कहा कि इससे किसी परिवार की खुशी लौटने के साथ ही रक्तदान करने वाले व्यक्ति की बीमारियों का भी पता चलता है। कार्यक्रम में सुमित नंदा, अनुज कुमार गुप्ता, राजीव दुर्गा, सोहिल जैन, संजय पाहवा, अनुज सिंह, हरदीप, डॉ. प्रतीक, अमित चंद्रा, मोहित चावला, अमनप्रीत कौर, नवीन शुक्ला, पूजा, जयंती, प्रमोद, धीर सिंह समेत अन्य ने सहयोग दिया।