{"_id":"5c7c3366bdec2229d2398d35","slug":"15516435911424-150-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे से ठप है 150 गांवों की संचार सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे से ठप है 150 गांवों की संचार सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता
शनिवार देर शाम से चकराता क्षेत्र के डेढ़ सौ गांवों की संचार सेवा ठप पड़ी हुई है। संचार सेवा ठप होने से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक एटीएम भी बंद पड़े हुए हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार शाम चकराता स्थित भारतीय दूर संचार निगम के एक्सचेंज में तकनीकी खराबी आने से क्वांसी, जाड़ी, ठाणा, टुंगरा, रिखाड़, पुरोड़ी, मोहना, सुजऊ, सेंतोली, मयरावना, पाटी, समोग, बिरमऊ, छुटऊ, कोरवा, कोटी सहित 105 गांवों की संचार सेवा ठप पड़ गई। पिछले 24 घंटे से ग्रामीणों के मोबाइल, लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी ठप पड़े हुए हैं। ब्रॉडबैंड सेवा बाधित होने से क्षेत्र के एटीएम भी बंद पड़े हैं। स्थानीय निवासी चमन सिंह चौहान, तीर्थ कुकरेजा, कुंवर सिंह, अनिल चौहान, केशर सिंह, गंभीर सिंह का कहना है कि निगम की सेवाएं अक्सर ठप हो जातीं हैं, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। संचार सेवा बाधित होने से क्षेत्र में बर्फबारी देखने आए पर्यटकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बीएसएनएल से शीघ्र संचार सेवा सुचारु करने की मांग की है। उधर, बीएसएनएल के एसडीओ निर्मल नेगी ने बताया कि एक्सचेंज में तकनीकी खराबी के चलते संचार सेवा बाधित हुई है, जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।