फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सभासदों का धरना 25 से

सभासदों का धरना 25 से

Sat, 23 Feb 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
सभासदों का धरना 25 से
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

नगर पालिका में हुए तेल घोटाला प्रकरण में सभासदों ने पालिका प्रशासन पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का एलान किया है। सभासद शम्मी प्रकाश और लवलेश शर्मा ने शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि तेल घोटाला प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पालिका प्रशासन ने एक कर्मचारी को निलंबित कर इतिश्री कर ली है। जबकि, सभासद शुरू से ही प्रकरण में पालिका के बड़े अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। प्रशासन ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है, लेकिन जांच कमेटी अपने से उच्च स्तर के अधिकारी की जांच करने में सक्षम नहीं है। ऐसे में जाहिर है कि प्रशासन पूरे प्रकरण में शामिल अधिकारी को बचाने की कोशिश कर रहा है। पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा को दिए ज्ञापन में सभासदों ने कहा कि पूर्व में भी पालिका प्रशासन, तहसील प्रशासन और जिला प्रशासन को उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। लेकिन, सभासदों की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया कि तेल घोटाले की सच्चाई सामने लाने और घोटाले में शामिल सभी लोगों को बेनकाब करने के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन नहीं होने पर सभासद सोमवार से पालिका कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed