{"_id":"5c65cf79bdec224bbb20a287","slug":"155017622714-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोखंडी, देव वन की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोखंडी, देव वन की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
साहिया। मौसम के करवट बदलने से बृहस्पतिवार को लोखंडी, देव वन और आसपास के क्षेत्रों में फिर बर्फबारी हुई। क्षेत्र की ऊंची चोटियां एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। चकराता लोखंडी के पास बर्फ जमने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। वहीं साहिया, विकासनगर, डाकपत्थर में दिनभर रुक रुक कर बारिश होने से ठिठुरन बढ़ गई।
क्षेत्र में बीते दो दिनों तक धूप खिली होने के बाद बृहस्पतिवार को मौसम अचानक बदल गया। बारिश और कुछ क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है। सुबह छह बजे से बारिश के बाद ऊंची चोटियों देववन, खडम्बा, लोखंडी, बुधेर आदि में हल्की बर्फबारी हुई। चकराता क्षेत्र का अधिकतम तापमान आठ डिग्री व न्यूनतम चार डिग्री दर्ज किया गया। कड़ाके की सर्दी होने से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बाजारों में भी आवाजाही बहुत कम रही। उधर, विकासनगर, डाकपत्थर, हरबर्टपुर, सहसपुर, कुल्हाल आदि क्षेत्रों में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम ठिठुरनभरा रहा।