फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ‘सपनों की उड़ान’ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित

‘सपनों की उड़ान’ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित

Fri, 15 Feb 2019 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
‘सपनों की उड़ान’ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

साहिया। जनपद स्तरीय ‘सपनों की उड़ान’ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरुवा की छात्राओं के लिए बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

प्रधानाध्यापिका मोनिका साहू ने बताया कि छात्राओं ने चित्र प्रतियोगिता में प्रथम और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं का स्टॉल संयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहा। प्रधानाचार्य ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए छात्राओं का शिक्षणेत्तर गतिविधियों में प्रतिभाग करना जरूरी है। विद्यालय से बाहर जाने पर छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही अभिभावकों को भी प्रेरणा मिलती है। इसके अलावा अन्य छात्राओं का भी हौसला बढ़ता है। इस अवसर पर प्रीति तोमर, गीता, काजल, शिवानी रावत, नीतू चौहान, मुस्कान, रवीना, शिवानी, अमिता, काजल, नेहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed