फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हरबर्टपुर में बनेगा स्थाई बस अड्डा

हरबर्टपुर में बनेगा स्थाई बस अड्डा

Tue, 05 Feb 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
हरबर्टपुर में बनेगा स्थाई बस अड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

हरबर्टपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात के लिए नगर पालिका क्षेत्र में बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। वहीं, चौक बाजार के आस पास महिला एवं पुरुष शौचालय का निर्माण होगा। सोमवार को नगर पालिका हरबर्टपुर की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में सफाई और पथ प्रकाश सहित विभिन्न कार्यों के 20 प्रस्ताव रखे गए।
हरबर्टपुर पालिकाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के सापेेक्ष पथ प्रकाश, कीट नाशक दवा और सफाई उपकरणों की स्वीकृति सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा नेता एवं सभासद विपुल अग्रवाल ने कहा कि मुख्य बाजार में जाम की समस्या से निजात के लिए चौक पर ट्रेफिक लाइट की व्यवस्था की जाए, संविदा एवं आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत पर्यावरण मित्रों का तीन हजार रुपये मानदेय बढ़ाया जाए, 27 पर्यावरण मित्रों में प्रोत्साहन राशि को समान रूप से वितरित किया जाए। बैठक में नगर में महिला एवं पुरुष शौचालय का निर्माण करने, कार्यालय उपयोग के लिए वाहन क्रय करने का प्रस्ताव पारित किया गया। पालिका क्षेत्र के रेशम बाग मैदान में बनने वाले बस अड्डे का कार्य शुरू करने के लिए उचित कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभासदों ने अपने वार्डों में होने वाले विकास कार्यों के बजट मुहैया कराने की मांग सदन के समक्ष रखी। इसके तहत आदर्श विहार में सीसी मार्ग निर्माण, चौदहवें वित्त से पथ प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग की गई। बैठक में नगर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी एलम दास, सभासद विपुल अग्रवाल, पम्मी देवी, अखिल गोयल, गुलिस्ता, राजेंद्र प्रसाद पटेल, सुबीर कुमार दास, नीरज थापा, ऊषा भट्ट, मेघ श्याम वर्मा, ऊर्जा निगम के एसडीओ अश्वनी कुमार आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन

-----
बस अड्डा बनने से यह होगा फायदा
नगर पालिका क्षेत्र में बस अड्डा नहीं होने से बसें हरबर्टपुर चौक के आस पास खड़ी रहतीं हैं, सड़कों से ही बसों में यात्रियों को बैठाया और उतारा जाता है। इससे यहां जाम की समस्या बनी रहती है। बस अड्डा बनने से न सिर्फ बसें बल्कि अन्य वाहन भी यहां से संचालित होंगे। इससे क्षेत्र में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed