{"_id":"5c50b2e9bdec2232285b0239","slug":"154879266819-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनोल्टी में आठ दिन से आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनोल्टी में आठ दिन से आवाजाही ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
पर्यटन नगरी धनोल्टी में 21 जनवरी को हुई भारी बर्फबारी के बाद से मुख्य मार्ग बंद है। इससे मसूरी और चंबा दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बंद है। पर्यटकों से गुलजार रहने वाले धनोल्टी में इन दिनों वीरानी छाई हुई है। क्षेत्र में राशन, मिटटी का तेल, सब्जी के साथ ही रोजमर्रा की चीजों की किल्लत हो गई है।
स्थानीय निवासी तपेंद्र बेलवाल, कुलदीप आदि ने बताया कि क्षेत्र में आवाजाही ठप होने से धनोल्टी में अब रसद और रोजमर्रा की सामग्री का भी संकट मंडराने लगा है। इससे क्षेत्रवासियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। मसूरी से धनोल्टी जाने वाले पर्यटकों को मार्ग पर बर्फ और पाला पड़ा होने के कारण धनोल्टी से करीब सात किमी पीछे बुरांशखंडा में ही रोका जा रहा है। इससे पर्यटकों से गुलजार रहने वाला धनोल्टी इन दिनों पर्यटक विहीन है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोनिवि पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि मार्ग पर बर्फ हटाने के लिए लगाई गई जेसीबी के टायर घिसे हुए हैं। इस लिए जेसीबी भारी बर्फबारी वाली जगहों पर काम नहीं आ रही है। वहीं, भारी बर्फबारी के कारण धनोल्टी क्षेत्र में अभी भी पेयजल और विद्युत आपूर्ति बाधित है।