{"_id":"5c44d432bdec224d9d1949a9","slug":"154801476412-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली बस्ती में लगी आग, तीन झोपड़ियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली बस्ती में लगी आग, तीन झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मसूरी। देहरादून मार्ग स्थित धोबीघाट के समीप नेपाली बस्ती में रविवार शाम अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। इससे तीन झोपड़ियां पूरी तरह जल गईं और तीन झोपड़ियां आंशिक रूप से जल गईं। गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मसूरी देहरादून मार्ग पर झील के पास धोबीघाट स्थित नेपाली बस्ती में रविवार शाम अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दो झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। अग्निकांड में पार्वती पत्नी कालीराम, भगत सिंह पुत्र करण और विरेंद्र पुत्र नंदाराम की झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग से झोपड़ियों में रखा खाने पीने का सामान, कपड़े आदि जल गए। इसके अलावा पास की तीन झोपड़ियों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। वहीं आग भड़कते ही झोपड़ियों में रहने वाले लोगों ने भाग कर जान बचाई। अग्निकांड में एक महिला के पैर आग में आंशिक रूप से झुलसने की बात कही जा रही है। महिला को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सेंट मेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं आग लगने की सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों मदद से आग बुझाई गई।
अग्निशमन केंद्र प्रभारी बृजमोहन नौटियाल ने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई थी। नेपाली बस्ती की पार्वती पत्नी कालीराम, भगत सिंह पुत्र करण और विरेंद्र पुत्र नंदाराम की झोपड़ियां जली हैं। झोपड़ियों में रखा सारा सामान जल गया है। एक महिला कालसा पत्नी पदम बहादुर (23) के पैर झुलस गए थे। उसे 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सेंट मेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि प्रभावितों को रैन बसेरे में ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है।