{"_id":"5c33b747bdec2256963302c9","slug":"15468932558-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से पेयजल लाइनों में जमी बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से पेयजल लाइनों में जमी बर्फ
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
जौनसार बावर में हिमपात के बाद तेज ठंड से पेयजल लाइनों में बर्फ जमने लगी है। इससे लाइनें चोक होने से कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। ग्रामीण आग जलाकर लाइनों को गर्म करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या पर जल संस्थान कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
क्षेत्र में बर्फबारी के बाद कुछ स्थानों पर पेयजल लाइनों में बर्फ जम गई है। वहीं, लोहारी और लोखंडी में लाइनें क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या से जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। ग्रामीण शेर सिंह चौहान, मेहर सिंह चौहान, जगत सिंह, कुंदन सिंह, शूरवीर सिंह, कलम सिंह, भगत सिंह आदि का कहना है कि वर्तमान में भारी बर्फबारी हो रही है और इस ठंड के मौसम में भी ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण गांव से एक किमी दूर स्थित प्राकृतिक स्रोत से पानी लाने को मजबूर हैं। बर्फ और पाले की फिसलन से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। जल संस्थान के अवर अभियंता बीएस सजवाण का कहना है कि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को जल्द ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी।