{"_id":"5c13d5d1bdec2253ec0c2c06","slug":"154480383117-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ पांच दिवसीय पोखरी मेले का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ पांच दिवसीय पोखरी मेले का हुआ आगाज
Updated Fri, 14 Dec 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी। हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्तवाल खादी, ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव का शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आगाज हुआ। मेले का शुभारंभ बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
पोखरी खेल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्तवाल खादी, ग्रामोद्योग एवं पर्यटन मेले में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा कि पोखरी मेला क्षेत्र की पहचान बनता जा रहा है। मेले में राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी की छात्राओं ने सरस्वती वंदन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, पंजाबी, राजस्थानी गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मेले में खादी ग्रामोद्योग की ओर से कई स्वयं सहायता समूहों ने खादी कपड़ों के स्टॉल लगाए हैं। साथ ही समाज कल्याण, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन, उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल के जरिए ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मेले के शुभारंभ से पूर्व विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, जीतेंद्र सती, विक्रम नेगी, शिवराज राणा, सुमन असवाल, ज्ञानी लाल सैलानी, प्राची राणा, रविद्र नेगी, पवित्रा टम्टा, वीरेंद्रपाल भंडारी दिगपाल नेगी और रमेश चौधरी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन उपेंद्र सती ने किया।