फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऊर्जा संरक्षण दिवस पर स्कूली बच्चों ने नगर में निकाली रैली

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर स्कूली बच्चों ने नगर में निकाली रैली

Fri, 14 Dec 2018 09:39 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा संरक्षण दिवस पर स्कूली बच्चों ने नगर में निकाली रैली

विज्ञापन
गोपेश्वर। ऊर्जा संरक्षण दिवस के मौके पर विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने नगर में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बिजली बचाओ, देश को विकसित बनाओ..., देश में बचेगी बिजली तभी देश की उन्नति होगी असली..., बिजली की बचत आपके बैंक की बचत... जैसे नारों के साथ नगरवासियों से ऊर्जा संरक्षण की अपील की। रैली नगर के गोपीनाथ मंदिर से डीएम कार्यालय तक आयोजित की गई। यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे ने कहा कि वर्तमान में ऊर्जा संरक्षण के लिए नए वैज्ञानिक प्रयोग किए जा रहे हैं, जिनके उपयोग से ऊर्जा संरक्षण किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वयं और आसपास ऊर्जा के अपव्यय पर रोक लगाने की बात कही। इस मौके पर अपर जिला अधिकारी मोहन सिंह वर्निया, एसडीएम बुशरा अंसारी, सतीश जोशी, जितेंद्र सिंह नेगी, दिनेश चंद्र, अभिषेक, जेएस बिष्ट, घनश्याम एवं सौरभ आदि मौजूद थे।

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
उत्तरकाशी। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर राइंका डुंडा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने नगर में जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रेरित किया। ऊर्जा मंत्रालय केंद्र सरकार व उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) की संयुक्त पहल पर शुक्रवार को राइंका डुंडा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस पर आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, संघप्रिय द्वितीय, जगदीप तृतीय रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में अतुल प्रकाश, दुर्गा एवं आकृति रमोला तथा निबंध लेखन में वरुणा नेगी, रॉबिन सिंह एवं खुशबू परमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अखिलेश प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को ऊर्जा का महत्व बताया। कार्यक्रम के समापन पर उरेडा के परियोजना अधिकारी मनोज कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर रघुवीर सिंह कोली, नवीन रांगड़, अमीर चंद रमोला, केएल डबराल, यूएस राणा, आरडी बधानी, कमलेश्वर मिश्रा, सरोज रमोला, सुधा जोशी, मनोरमा नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बच्चों ने दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में ऊर्जा संरक्षण दिवस पर विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। शुक्रवार को डीडीओ वेद प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर अपर बाजार, धारा रोड, बस अड्डा, माल रोड, एजेंसी चौक होते हुए वापस रामलीला मैदान में पहुंची, जहां परियोजना अधिकारी उरेडा अजय कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को ऊर्जा, वर्तमान स्रोत, संरक्षण को लेकर विस्तार से जानकारी दी। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने छात्रों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर बीईओ पौड़ी जेपी काला और संग्राम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed