{"_id":"5c13d5b6bdec2253995cbc69","slug":"154480380416-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलारी हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पांचवें दिन भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलारी हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पांचवें दिन भी ठप
Updated Fri, 14 Dec 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर शुक्रवार को पांचवें दिन भी वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई है। नीती घाटी में हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के मजदूरों को हाईवे सुचारु करने में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। हाईवे बंद होने से तिब्बत (चीन) सीमा क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी ठप पड़ी हुई है।
सोमवार को सलधार गांव के पास चट्टान टूटने से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर हाईवे पर आ गए थे। तब से क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण हाईवे को सुचारु नहीं किया जा सका है। बीआरओ के मेजर अमित चतुर्वेदी का कहना है कि मलबा और पत्थरों को हटाने के लिए जेसीबी और मजदूर लगाए गए हैं। जल्द ही हाईवे को सुचारु कर दिया जाएगा।