{"_id":"5c0fe605bdec2220567c9092","slug":"154454583613-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल में होगा जन औषधि केंद्र का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल में होगा जन औषधि केंद्र का निर्माण
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल श्रीकोट गंगानाली में दो-तीन दिन के भीतर जन औषधि केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। केंद्र के लिए अस्पताल की सीएसडी के समीप भूमि चयनित की गई है। उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के सहायक अभियंता पंकज वोरा ने मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण किया।
उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के सहायक अभियंता पंकज वोरा ने यहां पहुंचकर संबंधित ठेकेदार को ले आउट के अनुसार काम शुरू कराने को कहा। उक्त केंद्र में मरीजों को सस्ती दवाईयां मिलेेगी। तत्पश्चात उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत के साथ कॉलेज और अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि संस्थान के गेस्ट हाउस का सुधारीकरण कार्य किया जाना है। कॉलेज परिसर में स्थित टाइप-4 आवासीय भवनों में सीलन की समस्या हो रही है। यहां सुधार के साथ रंग-रोगन कराया जाएगा। बताया कि हॉस्टल से टाइप-4 के बीच सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने संस्थान परिसर में कूड़े की समस्या के निस्तारण के लिए जगह-जगह कूड़ादान रखने का सुझाव दिया। कहा कि नियमित समयांतराल पर कूड़ा वाहन से कूड़ा उठवा लिया जाए।