{"_id":"5c0d788fbdec22419820b7ad","slug":"15443867439-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने काटा केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने काटा केक
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर केक काटा। सामूहिक रूप से कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। डोईवाला कैंप कार्यालय में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की ओर से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया। संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श हैं।
सोनिया गांधी ने हमेशा देश के विकास को अपनी प्राथमिकता में रखा । यूपीए सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं से आम आदमी का विकास किया। नगर पालिका सभासद गौरव मल्होत्रा ने कहा कि सोनिया गांधी ने शिक्षा का अधिकार, राइट टू फूड समेत कई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। कार्यक्रम में राहुल सैनी, मनीष यादव, बाला देवी, महेश लोधी, शुभम कांबोज, एहसान अली, मोहम्मद आशिक, संजय लोधी, अनीस अहमद, नवीन, आसिफ हसन, मेहरबान अली, सावन, अभिषेक, अर्चित और राजा आदि मौजूद थे।