{"_id":"5c016867bdec22416555e5bb","slug":"15435961797-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैथाणा व रानीहाट के ग्रामीणों ने क्रशर संचालक के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैथाणा व रानीहाट के ग्रामीणों ने क्रशर संचालक के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कीर्तिनगर। नैथाणा रानीहाट में संचालित हो रहे स्टोन क्रशर के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्रशर संचालक ग्रामीणों को मंहगी कीमत पर निर्माण सामग्री दे रहा है। जबकि अन्य स्टोन क्रशर काफी कम कीमतों पर निर्माण सामग्री दे रहे हैं। विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने नैथाणा में धरना प्रदर्शन भी किया।
शुक्रवार को नैथाणा व रानीहाट के ग्रामीणों ने यहां संचालित हो रहे क्रशर के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि स्टोन क्रशर से नैथाणा वालों को भवन निर्माण आदि के लिए 40 रुपये कुंतल प्रति वोल्डर्स दिया जा रहा है। जबकि अन्य स्टोन क्रशरों से उन्हें 21 रुपये वोल्डर्स मिल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर भी क्रशर संचालक का पक्ष लिए जाने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया था। इसके लिए सात दिन का समय प्रशासन को दिया गया था, लेकिन उक्त तिथि गुजरने के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके कारण उन्हें विरोध प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं एसडीएम अनुराधा पाल ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। जहां तक रेट की बात है, वह बाजार के हिसाब से तय होती है। फिर भी ग्रामीणों की शिकायत पर इस संबंध में बात की जाएगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रताप भंडारी, रेवत सिंह मियां, लाल सिंह नेगी, बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव रामप्रकाश रैम्स, देवकांत देवराड़ी आदि शामिल थे।