फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिल्डिंगों के निर्माण से सिमटही फूलों की खेती

बिल्डिंगों के निर्माण से सिमटही फूलों की खेती

Fri, 30 Nov 2018 01:47 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
बिल्डिंगों के निर्माण से सिमटही फूलों की खेती
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। हरिपुरकलां में कृषि भूमि पर तेजी से हो रहे व्यावसायिक निर्माण के चलते गेंदे के फूलों की खेती खत्म होने के कगार पर है। यहां के फूल वर्षों से हरिद्वार और ऋषिकेेश की आध्यात्मिक शोभा में चार चांद लगाते रहे हैं। गंगा आरती में भी पूजा के लिए हरिपुरकलां से फूल जाते हैं। जहां सुनहरे गेंदा के फूल लहलहाते थे, वहां अब कंक्रीट के जंगल उग आए हैं। हालात ऐसे बदतर हो चुके हैं कि फूलों की आपूर्ति अब पड़ोसी राज्यों से होने लगी है। तीर्थनगरी में हरिपुरकलां के फूलों की हिस्सेदारी महज दस प्रतिशत तक ही रह गई है।
विज्ञापन

देहरादून जिले की सीमा पर बसा हरिपुरकलां गांव कभी अपनी उन्नत फूलों की खेती के लिए जाना जाता था। यहां के किसान भी अपनी नियमित फसलों के बजाय फूलों की खेती को ही प्राथमिकता देते थे। इसका मूल कारण यहां की रेतीली उपजाऊ मिट्टी है। इसमें उगने वाला मैरी गोल्ड किसानों को नकदी के साथ कम क्षेत्रफल में अधिक कमाई का प्रमुख जरिया बना हुआ था। पिछले दस सालों में यहां भी विकास की आबोहवा ने परंपरागत खेती को जड़ से मिटाना शुरू कर दिया है। खेतों में अब इमारतें बनने लगी हैं। तेजी से बढ़ रहे व्यावसायिक निर्माणों ने फूलों की खेती को सिकोड़ दिया है। इस अंधाधुंध निर्माण ने फूलों की खेती को 30 प्रतिशत तक समेट दिया है।
विज्ञापन

इमारतों से घिरे खेत, पैदावार गिरी
फूलों की खेती करने वाले किसान अपने खेतों के आसपास उग चुके कई मंजिला अपार्टमेंट के बीच घटती उपजाऊ क्षमता के चलते मायूस हैं। ज्यादातर किसानों ने पिछले कुछ सालों में फूलों की खेती से हाथ खींच लिया है। ग्राम प्रधान सतेंद्र धमांदा ने बताया कि हरिपुरकलां में फुलों की घटती हिस्सेदारी का पहला कारण पिछले दस वर्षों के भीतर हाबी हुई आधुनिकता है। तीर्थनगरी में लगातार आपूर्ति घटने के कारण हरिपुरकलां के फूलों की जगह पड़ोसी राज्यों ने ले ली। अब कम कीमत पर अन्य राज्यों से फूलों की सप्लाई हो रही है। आज भी गांव में कई परिवार कुल खेती के तीस प्रतिशत भूमि पर फूलों की खेती करते हैं। मुनासिब दाम न मिलने से उनमें भी निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed